पालक खिचड़ी ऐसे बनाएंगे तो बच्चे मांग कर खाएंगे Tasty nd healthy recipe of palak ki Khichadi
यह खिचड़ी प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है। यहाँ मैंने बहुत सी नहीं बल्कि कई प्रकार की सब्जियों का उपयोग किया है।
सामग्री:
पीली दाल 1 कटोरी
चावल 1 कटोरी
पालक 250 ग्राम
टमाटर 1 मध्यम आकार
लहसुन 10-12
हल्दी पाउडर 1 spn
लाल मिर्च फ्लैक्स 1/2 spn
अदरक 1 इंच कटा हुआ
नमक स्वादअनुसार
पानी 1 लीटर
तरीका :
1- चावल और दाल को दो बार पानी से धोएं
2- प्रेशर कुकर में चावल और दाल डालें
3- धुले और कटे हुए पालक, टमाटर लहसुन, अदरक डालें।
4- हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और नमक डालें।
5- इसे तेज आंच पर रखें। एक सीटी के बाद, गैस चूल्हा सिम करें और 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर आंच बंद कर दें
6- 10 मिनट के बाद प्रेशर कुकर और फिर खिचड़ी का तड़का लगाएं।
7- घी और जीरे के साथ तड़का लगाएं तैयार है … गरमागरम इस स्वादिष्ट खिचड़ी को घी के साथ सर्व करें।
