तिल के #लड्डू / #पेड़ा /Sesame seeds #ladoo Peda 🌹🌻🌹 कुछ ही मिनटों मे बनाये तिल के लड्डू
सामाग्री….
1 कप गुड़
1 कप तिल
1 कप मूंगफली के दाने
1 चम्मच घी
पकाने की विधि
पैन को गैस पर चढ़ाएं और फिर उसमें तिल को दो तीन मिनट तक भून लें और फिर उसे एक प्लेट पर निकाल दें ।
फ़िर उसी पैन में मूंगफली को डाल कर भून लें और उसे भी प्लेट पर निकाल दें ।
तिल को मिक्सी जार में डाल कर दरदरा पीस लें और उसे किसी प्लेट पर निकाल लें ।
मूंगफली को भी मिक्सी जार में डाल कर दरदरा पीस लें ।
एक कढाई को गैस पर चढ़ाएं और फिर उसमें गुड़ डाल कर उसमें थोडा सा पानी डाल कर पिघलाएं गुड़ थोडा सा पिघल जाए तो उसमें थोडा सा घी डाल दें और ठीक से पिघलने दें ।
अब मेल्टेड गुड़ में दरदरा पीसे हुए तिल और मूंगफली को डाल कर दो तीन मिनट तक मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें ।
मिश्रण को थोडा सा ठंडा होने दें । अब हाथों में थोड़ा सा मिश्रण को लेकर अपने पसंद के साईज के लडडू बना लें ।
एक लडडू को हाथों में लेकर एक कांटे वाले चम्मच को लडडू पर रख कर बा दें जिससे लडडू पेड़ा के जैसे दिखने लगेगा ।
हमारा तिल का लडडू पेड़ा तैयार है । इसे आप विंटर या मकर संक्रान्ति के लिए बना सकते हैं।

Awesome post! Keep up the great work! 🙂